प्रेम प्रकाश के आवास से दो AK 47 हथियार बरामद, निशिकांत बोले- अगस्त नहीं होगा पार

रांची समेत झारखंड के 17 जगहों पर रेड

रांची : प्रेम प्रकाश (Prem Prakash) के रांची (Ranchi) समेत झारखंड (Jharkhand) के कुल 17 जगहों पर रेड (Raid) जारी है.

इस दौरान प्रेम प्रकाश के आवास से दो AK 47 हथियार बरामद हुआ है.

वहीं दूसरी तरफ हरमू हाउसिंग कॉलोनी आशा अपार्टमेंट में भी ईडी टीम छापामारी कर रही है

कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाल रही है.

ak 47 22Scope News

राजेश दत्ता के घर में ईडी टीम कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी खंगाल रही है.

इस बीच गोड्डा के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने धमाकेदार ट्वीट किया है.

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि

झारखंड में दलालों के सरगना प्रेम प्रकाश के 20 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, काफी सरकारी लेन देन की जानकारी.

मैने कहा है कि अगस्त नहीं पार होगा. वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने भी निशाना साधा.

हेमंत सोरेन के करीबी हैं प्रेम प्रकाश

अवैध खनन से जुड़े मामले को लेकर ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के

करीबी प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर सुबह से ही छापेमारी कर रही है.

प्रेम प्रकाश के 11 ठिकानों समेत राज्य में कुल 17 जगहों पर ईडी की रेड जारी है.

हरमू में प्रेम प्रकाश के जिस ठिकाने पर रेड चल रही है वहां पहले प्रेम प्रकाश का ऑफिस संचालित था.

अवैध माइनिंग को लेकर ईडी ने प्रेम प्रकाश से पूर्व में पूछताछ भी की थी.

प्रेम प्रकाश को सीएम हेमंत सोरेन का करीबी माना जाता है.

झारखंड में दलालों के सरगना हैं प्रेम प्रकाश- सांसद

सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के दौरान

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है.

निशिकांत दुबे ट्वीट कर कहा कि, झारखंड में दलालों के सरगना प्रेम प्रकाश जी के 20 ठिकानों पर ED की छापेमारी, काफी सरकारी लेन देन की जानकारी. मैंने कहा है कि अगस्त नहीं पार होगा.

कोई दोषी को बख्शा नहीं जाएगा- दीपक प्रकाश

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने ट्वीट करते हुए कहा कि कानून के हाथ लंबे होते है! कोई दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. आखिरकार मुख्यमंत्री जी के ‘धन्वंतरि’ अब जांच के दायरे में आ ही गए! फिलहाल पूछताछ के लिए समन जारी हुआ है, कई सफेदपोश अधिकारी और दरबारियों का सच अब सामने आने वाला है. ‘अरबों’ छुपाए भ्रष्टाचार कभी छुपता नहीं!

हो सकती है प्रेम प्रकाश की गिरफ्तारी

बता दें कि, मनरेगा घोटाला और अवैध खनन में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच में प्रेम प्रकाश का नाम भी सामने आया था जिसके बाद ईडी ने प्रेम प्रकाश से पूछताछ की थी और उनके दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी भी की थी. अब बुधवार को अचानक ईडी की टीम प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. ईडी प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार भी कर सकती है.

रिपोर्ट: मुर्शीद आलम/मदन सिंह

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...