विद्युत विभाग की लापरवाही के बाद दादर गांव के लोगों ने कार्यालय में जड़ा ताला

कैमूर : कैमूर ज़िले के मोहनिया प्रखंड स्थित दादर गांव के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही और डेढ़ माह के आश्वाशन के बाद भी जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने से नाराज़ लोगों ने भारी संख्या में विद्युत विभाग पहुंचकर ताला जड़ दिया। साथ ही जमकर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में गांव में लाइट नही है। पूरा गांव अंधकार में डूबा हुआ है। बरसात के मौसम में घरों में ज़हरीले सांप बिच्छू आदि निकल रहे है छात्रों की पढ़ाई बाधित है। हम सभी बिल समय पर जमा करते है। फिर भी डेढ़ माह से बिजली गुल है। विभाग का दौड़ लगाते थक चुके है। आश्वाशन पर आश्वाशन मिलता है जिससे आज नाराज़ होकर ताला बंदी किया गया।

अरशद रज़ा की रिपोर्ट

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...