राहुल गांधी के पक्ष में फैसले आने पर बिहार कांग्रेस में खुशी की लहर

पटना : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ऊपर चल रहे मानहानि सम्बन्धी मुकदमे की सुनवाई आज पूर्वाह्न सुप्रीम कोर्ट में हुई। जिसमें उनके ऊपर लगे दोष पर उच्चतम न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए निचली अदालतों के फैसले पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कांग्रेस पार्टी ने स्वागत किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सभी कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी के समर्थन में जश्न मानते नजर आए।

आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद राहुल गांधी को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मोदी सरनेम वाली सजा पर रोक लग गई है। आपराधिक मानहानि के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए उनको सजा देने पर रोक लगाई है। अब राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होगी।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...