18 को राहुल गांधी आयेंगे Patna, कांग्रेस के वरीय अधिकारियों ने की समीक्षा बैठक

राहुल गांधी के बिहार दौरे की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की समीक्षात्मक बैठक संपन्न। 18 को बिहार आयेंगे राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और अध्यक्ष ने की समीक्षात्मक बैठक

Patna

पटना: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 18 जनवरी को बिहार आगमन की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत में बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, विधायकों और विधान पार्षदों के साथ  महत्वपूर्ण बैठक की। साथ ही कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों के बाबत आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश और अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में पूर्व अध्यक्षों, विधायकों और विधान पार्षदों की अहम बैठक में सभी को कार्यक्रम के बाबत विस्तार से बताया गया। इसके बाद जिलाध्यक्षों के साथ वर्चुअल मोड में आवश्यक बैठक की गई जिसमें उन्हें जिलों में व्यापक प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी के साथ अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश ने बताया कि देश के विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार में 18 जनवरी को सभा को संबोधित करेंगे जिसके लिए यह बैठके आयोजित की गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने बैठक के बाबत बताया कि तैयारियों की समीक्षा को लेकर यह बैठक आयोजित की गई है जो आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी और कार्यक्रम की रूपरेखा को तय किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि कल यानी 14 जनवरी को सभी फ्रंटल संगठनों के साथ अहम बैठक का आयोजन होगा उसके बाद प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से समस्त जानकारियों को साझा किया जाएगा जिसमें विस्तृत रूप से सारी बातें बताई जाएंगी। यह कार्यक्रम संविधान और बिहार के हक हुकूक की रक्षा के लिए आयोजित होने वाली है जिसमें राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का आगमन होना है।

बैठक में बैठक में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर रामजतन सिन्हा, विधायक अफाक आलम, डॉ समीर कुमार सिंह, कृपानाथ पाठक, प्रेमचंद मिश्रा, डॉ अशोक कुमार, मुन्ना तिवारी, प्रतिमा कुमार दास, राजेश कुमार, अजय कुमार सिंह, आनंद शंकर, इजहारुल हुसैन, छत्रपति यादव, संतोष मिश्रा, ब्रजेश पांडेय, निर्मल वर्मा राजेश राठौड़, आनंद माधव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    औरंगाबाद में Road पर मिला शव, गोली मार कर हत्या की आशंका

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Patna Patna Patna Patna Patna

Patna

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...