उपायुक्त ने मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर की बैठ

रांची: आज उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित हुई। इस संदर्भ में, समाहरणालय ब्लॉक ए के स्थित उपायुक्त सभागार में उपस्थित विभिन्न पदाधिकारियों ने विभिन्न तैयारियों के लिए निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पर विचार-विमर्श किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यपालक अभियंता भवन को आगमन करने वाले लोगों के लिए मैदान के दायीं और बायीं ओर वाटरप्रूफ पण्डाल/गैलरी/कुर्सी की व्यवस्था, मैदान समतलीकरण और बैरिकेटिंग, स्टेज और साउंड बॉक्स के लिए टॉवर निर्माण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपसमाहर्त्ता को मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, आयोजन स्थल के मुख्य मंच और आमंत्रित अतिथियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता विद्युत कार्य प्रमंडल, रांची को विद्युत व्यवस्था और साउंड प्रूफ जेनरेटर की व्यवस्था को लेकर अंतिम रूप से तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विभिन्न अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने समय पर तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए और साथ ही विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड आदिवासी महोत्सव -2023 के आयोजन को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

साथ ही, मोहरहाबादी की ओर जानेवाली सड़कों की मरम्मती और सफाई, चिकित्सा मेडिकल कैंप और अग्निशमन की व्यवस्था को लेकर भी उपायुक्त ने पूरी तैयारी करने का निदेश दिया गया। मोहरहाबादी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी से संबंधित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने समय पर तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।

 

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग...

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ...

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...