पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के प्रदेश महासचिव सह नवादा जिला संगठन प्रभारी रोमित कुमार के नेतृत्व में नवादा जिला गांधी इंटर विद्यालय प्रांगण में विशाल गरीब जनसभा का आयोजन छह अगस्त 2023 को 11 बजे आयोजित की गई है।
प्रदेश महासचिव नवादा जिला संगठन प्रभारी रोमित कुमार ने बताया कि छह अगस्त 2023 को गांधी इंटर विद्यालय के प्रांगण में होगी। गरीब जनसभा में पार्टी के संस्थापक संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉक्टर संतोष कुमार सुमन की गरिमामय उपस्थिति में यह गरीब जनसभा आयोजित की गई है। गरीब जनसभा में नवादा जिला के कोने-कोने से हजारो-हजार की संख्या में लोग शामिल होंगे।







