Advertisement
Advertisement
Advertisement

Patna Retired CCL GM: पटना में गोली लगने से रिटायर्ड CCL GM की मौत, रिश्तेदारों ने जताई हत्या की आशंका

पटना में CCL के रिटायर्ड जीएम आलोक कुमार की कार में गोली लगने से मौत हुई। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों संभावनाओं पर जांच कर रही है।

Google पर 22Scope चुनें

Patna Retired CCL GM, पटना: राजीव नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस के नीचे शनिवार सुबह कार की ड्राइविंग सीट पर सीसीएल के रिटायर्ड जीएम आलोक कुमार का शव मिला। उनके कनपटी के पीछे गोली लगी थी। घटनास्थल के पास से पिस्टल और खाली कारतूस भी बरामद किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

तीन दिन पहले रांची से पटना गए थे आलोक कुमार

आलोक कुमार रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर, कांके रोड में रहते थे। जानकारी के अनुसार, करीब तीन दिन पहले वह पटना के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपनी बहन के घर गए थे। शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर राजीव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास की परिस्थितियों और मौके से मिले सामान की जांच शुरू कर दी है।

कार का गेट खुला और शीशा था नीचे

घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक, कार की ड्राइविंग सीट वाला गेट खुला था और कार का शीशा भी नीचे था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे गोली चलने की आवाज सुनाई देने की बात भी सामने आई है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिस्थितियों के आधार पर घटना की वजह का पता लगाने में जुटी है।

आत्महत्या या हत्या, सभी पहलुओं पर जांच

पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना के खुद को गोली मारने से जुड़ी होने की बात सामने आई है। हालांकि, रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जताई है। इसके बाद पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह और घटना की परिस्थितियां जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी।

रांची के घर में चोरी की बात भी आई सामने

बताया गया कि आलोक कुमार का एक बेटा है, जो विदेश में रहता था। कुछ दिन पहले रांची स्थित उनके घर में चोरी की घटना होने की बात भी सामने आई थी। आलोक कुमार जमीन के कारोबार से भी जुड़े हुए थे। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से बरामद साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें: Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी पहल, दौड़ के जरिए भूख के खिलाफ जागरूकता

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पटना में रिटायर्ड CCL GM की मौत कहां हुई?

राजीव नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस के नीचे कार की ड्राइविंग सीट पर शनिवार सुबह आलोक कुमार का शव मिला।

आलोक कुमार की मौत कैसे हुई?

उनके कनपटी के पीछे गोली लगी थी। घटनास्थल के पास से पिस्टल और खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

आलोक कुमार कहां रहते थे?

आलोक कुमार रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर, कांके रोड में रहते थे।

पुलिस किन संभावनाओं पर जांच कर रही है?

पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों संभावनाओं पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है, लेकिन रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जताई है।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 18 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 18 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Nitish Setu Naming Controversy: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों भड़के...

Nitish Setu Naming Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई...

Mukesh Sahani Threat Allegation: ‘छह इंच छोटा कर देंगे’… मुकेश सहनी...

Mukesh Sahani Threat Allegation, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत नरकटिया गांव में मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ...