चिकित्सकों की लापरवाही के कारण नवजात की मौत

रांची: गिरिडीह जिले पचंबा थाना इलाके के बोडो जीडी बगेडिया अस्पताल के समीप स्थित कल्याण हॉस्पीटल में बीते रविवार की शाम को चिकित्सकों की लापरवाही के कारण नवजात की मौत हो गयी.

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. हंगामे की सूचना मिलने के बाद पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर लोगों को शांत कराया.

घटना के बाबत बताया गया कि मुफस्सिल थाना इलाके के अंबाटांङ निवासी शहजाद अंसारी की पत्नी अफसाना परवीन को अस्पताल में करीब 12 बजे भर्ती कराया गया था. शाम करीब चार बजे मरीज के परिजनों को बताया कि ऑपरेशन सही सलामत हो गया और बच्चे को आईसीयू में भर्ती कराया गया.

चिकित्सकों की लापरवाही के कारण नवजात की मौत

शाम करीब 6 बजे परिजनों ने जब बच्चे को दिखाने की बात कही तो डॉक्टर अनामिका ने बोला की कुछ देर के बाद बच्चे को दिखा दिया जायेगा. इसके कुछ देर बाद बच्चे को डिब्बे में बंद कर दे दिया और कहा कि आपका बच्चा मर चुका है.

इसी के बाद परिजन आक्रोशित हो गये और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे. हंगामे की सूचना मिलने के बाद पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया.

पुलिस ने बताया कि अभी इस मामले में कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Palamu News: पलामू में 24 घंटे के भीतर छह लोगों की...

झारखंड के पलामू में 24 घंटे के भीतर अलग-अलग हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। चार लोगों की डूबने से जान गई,...

Jharkhand 108 Ambulance Strike: झारखंड में एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल टली,...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की 21 अक्टूबर से प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से आंदोलन शुरू...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सुहाना रहेगा मौसम, सुबह धुंध और...

झारखंड में 21 अक्टूबर को मौसम शुष्क और सुहाना रहने का अनुमान है। रांची में तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि छठ...