बोकारो : अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

बोकारो : सिटी थाना क्षेत्र के कॉपरेटिव कॉलोनी स्थित रानी अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. बच्चे की मौत पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया. परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया. वहीं डॉक्टर ने बताया कि बच्चा प्री मैच्योर नहीं था, इसलिए उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था. बता दें की ममरकुदर निवासी कन्हाई कुमार ने अपनी पत्नी को प्रसूति के लिए अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती लेने के बाद सिजेरियन की सलाह दी. इसके बाद ऑपरेशन हुआ. ऑपरेशन के बाद बच्चे को आईसीयू में भर्ती कराया. जहां बच्चा अस्वस्थ था. लेकिन समुचित देखभाल के अभाव में बच्चे की मौत हो गई. परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मामले को स्थानीय लोगों ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया.

रिपोर्ट : चुमन

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...

Bihar Women and Child Development Summit: पीएम मोदी की मौजूदगी में...

Bihar Women and Child Development Summit: महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन शुक्रवार...