Advertisment

झरिया के मातृ सदन अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप 

Jharia-झरिया के मातृ सदन में अस्पताल में नवजात की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. परिजन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगा रहे थें.

हंगामे की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस किसी तरह मामले को शांत करवाया.

बतलाया जा रहा है कि चासनाला निवासी जीतन कुमार हाड़ी की पत्नी छोटी देवी का बुधवार को मातृ सदन में नॉर्मल डिलीवरी हुई थी. प्रसव के समय जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य था.

लेकिन आज अचानक से परिजनों को नवजात के मौत की सूचना दी गई.

अचानक से नवजात की मौत की खबर पाकर परिजन आक्रोशित हो गये, परिजनों का कहना है कि यदि नवजात की हालत ठीक नहीं थी, तो इसकी सूचना परिजनों को क्यों नहीं दी गयी. अचानक से नवजात के मौत की खबर क्यों दी जा रही है.

जबकि अस्पताल प्रबंधन किसी भी प्रकार के लापरवाही से साफ इंकार कर रहा है.

फिलहाल झरिया पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

रिपोर्ट-  अनिल

आप इसे भी पढ़ सकते हैं-

Jairam Mahato Bail News: वेदांता स्टील प्लांट आंदोलन मामले में विधायक...

Jairam Mahato Bail News: डुमरी के विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो को बोकारो जिले के सियालजोरी में वेदांता...

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस...

गयाजी : नाबालिग लड़की का अपहरण कर होटल में दो दिनों तक दुष्कर्म करने और फिर उसे छोड़ दिए जाने के आरोप में पुलिस...

महीनों ड्यूटी से गायब ANM को मिलता रहा वेतन, करीब 6...

कटिहार : कटिहार से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कदवा प्रखंड के दुर्गागंज...