Commercial Advertisment

मोतीहारी में बाढ़ का खतरा, बागमती और लालबकेया नदी लाल निशान से पार

मोतिहारी : मोतीहारी में बाढ़ का खतरा – नेपाल की तराई क्षेत्र मे भारी बारिश के कारण बागमती नदी के जलस्तर मे काफ़ी तेजी से वृद्धि होने लगा। जिससे मोतिहारी- शिवहर पथ पर पानी चढ़ गया और आवागमन बाधित हो गया। करीब दो महीनों से बारिश और पानी का लोगों को इंतजार था। गर्मी और पेयजल संकट से दोनों जिला जूझ रहा था। सरकार तक यह दोनों समस्या पहुंच थी। इस दोनों समस्या के निदान की दिशा में पहल भी हो रही थी। इसी बीच जलस्तर में वृद्धि लगातार जारी है।

मोतीहारी में बाढ़ का खतरा

स्थानीय मछुआरों ने बताया कि नदी के पानी की रफ्तार काफी तेज है। ऐसा पानी इस वर्ष कभी नहीं आया था। अगर इसी तरह एक दो घंटे और पानी बढ़ा तो पूरे क्षेत्र मं बाढ़ का पानी फ़ैल जायेगा। नदी के जलस्तर में वृद्धि की सूचना से प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांव के लोग खतरा भांप सहम गए हैं। पूर्वी चम्पारण क्षेत्र में पड़ने वाले बांध का निर्माण नहीं हो सका है। इस बार बाढ़ का पानी इसी टूटे भाग से निकलेगा। इसके कारण पूर्वी पताही प्रखंड के देवापुर पंचायत, जिहुली पंचायत, पदुमकेर पंचायत, गोनाही पंचायत, बेतोना पंचायत के लोगों को बाढ़ की विभीषिका झेलना पड़ सकती है।

https://22scope.com/unruly-taid-munna-pandey-who-became-a-criminal-in-motihari/

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...