पावर प्लांट परिसर में ट्रक के अंदर चालक का झूलता हुआ मिला शव, मची सनसनी

बक्सर : एसजेवीएन पावर प्लांट परिसर में पंजाब के मानसा निवासी 40 वर्षीय ट्रक चालक जगजीत सिंह का शव ट्रक के डाला में फंदे से झूलता मिला है। जिसके बाद पावर प्लांट के अंदर अफरा-तफरी मच गई है। वह चौसा के निर्माणाधीन 1320 मेगावाट के पावर प्लांट के लिए सामग्री लेकर आया था। गुरुवार की अहले सुबह उसका शव ट्रक के अंदर फंदे से झूलता देख सभी के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि 70 वर्षीय सहायक ट्रक चालक जब भोजन लाने के लिए पावर प्लांट से बाहर गया था। उसी दौरान यह घटना घटित हुआ है। पावर प्लांट कर्मियों से सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक जगजीत सिंह ट्रक का ऑनर भी है। जो एसजेवीएन पावर प्लांट के लिए सामग्री लेकर आया था। जब सहायक ट्रक चालक काडा सिंगपावर प्लांट के बाहर से भोजन लेकर अंदर आया तो स्थानीय चालकों ने उसे बताया कि तुम्हारे चालक ने आत्महत्या कर ली है।
सहायक ट्रक चालक काडा सिंह ने बताया कि मृतक ट्रक चालक ही ट्रक का ऑनर था, जो पंजाब के मानसा का रहने वाला था। मैं जब  पावर प्लांट के बाहर से खाना लेकर पावर प्लांट के अंदर आया तो लोकल चालकों ने बताया कि तुम्हारे ट्रक चालक ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद भागे-भागे में जब गया तो पहले उसका पैर पड़कर उसे ऊपर उठाया फिर चाकू लेने गया तब तक उसकी मौत हो गई थी।

https://22scope.com/adg-said-on-buxar-incident-so-far-3-people-have-been-arrested/

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...