दरभंगा में AIIMS खुलवाने का झूठा श्रेय ले रहे थे PM मोदी – तेजस्वी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला किया है। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दरभंगा में AIIMS खुलवाने का झूठा श्रेय ले रहे थे। वस्तुस्थिति ये है कि बिहार सरकार ने निःशुल्क 151 एकड़ ज़मीन केंद्र को इसकी स्थापना के लिए दिया है। साथ ही 250 करोड़ से अधिक मिट्टी भराई के लिए आवंटित किया। लेकिन दुर्भाग्यवश राजनीति करते हुए केंद्र ने प्रस्तावित AIIMS के निर्माण को स्वीकृति नहीं दी। प्रधानमंत्री से देश कम से कम सत्य और तथ्य की अपेक्षा करता है लेकिन उन्होंने सफ़ेद झूठ बोला।

तेजस्वी यादव ने कहा कि जून माह में हमने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से दूरभाष पर वार्ता कर इसकी स्वीकृति देकर निर्माण कराने का आग्रह किया। आशान्वित होकर चिट्ठी भी लिखा लेकिन आजतक कोई सकारात्मक कारवाई नहीं हुई है।

तेजस्वी ने कहा कि आज पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने दरभंगा में AIIMS खुलवाने का काम किया है, यह सरासर झूठ है। मैं पीएम से अपील करता हूं कि पहले इसके बारे में जानकारी लें और फिर बोलें। आप इस देश के प्रधानमंत्री हैं और आपको झूठ बोलना शोभा नहीं देता है। दरभंगा में कोई AIIMS नहीं खोला गया है। सीएम नीतीश कुमार का प्रयास है कि दरभंगा में AIIMS खुले और इसके लिए कैबिनेट से 151 एकड़ भूमि नि:शुल्क पास करवाकर AIIMS दरभंगा के लिए दी गई थी। भाजपा के राजनीतिक दबाव से यह स्वीकृत नहीं हुआ। इन्होंने खुलवाने का नहीं बल्कि रूकवाने का काम किया है।

https://22scope.com/it-is-not-always-right-to-target-the-family-tejashwi-yadav/

एसके राजीव की रिपोर्ट

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...