PM मोदी ने दरभंगा AIIMS की रखी आधारशिला, कहा- मैंने पूरी कर दी एक गारंटी

दरभंगा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 13 नवंबर को दरभंगा में बिहार के दूसरे एम्स अस्पताल की आधारशिला रख दी है। इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, स्वास्थ्यमंत्री मंगल पांडे सहित बिहार सरकार के मंत्री, सांसद व विधायक मौजूद हैं। एम्स के साथ प्रधानमंत्री ने कुल 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके अलावा 398 करोड़ की लागत से बनने वाली दरभंगा बाईपास रेल लाइन का भी वर्चुअली उद्घाटन किया। उन्होंने मंच से ही झंझारपुर-लौकहा बाजार ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवान किया। साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहरा कोकिला शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैंने एक गारंटी पूरी कर दी। आज पड़ोसी राज्य झारखंड में पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। झारखंड के लोग ‘विकसित झारखंड’ के सपने को पूरा करने के लिए वोट डाल रहे हैं। मैं झारखंड के सभी मतदाताओं से आग्रह करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान में हिस्सा लें। मैं मिथिला की धरती की बेटी स्वर कोकिला शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शारदा सिन्हा ने भोजपुरी और मैथिली संगीत की जो सेवा की है, वो अतुलनीय है। महापर्व छठ की महिमा को जिस तरह उन्होंने अपने गीतों से पूरी दुनिया में पहुंचाया, वो अद्भुत है।

PM Darbhanga 1 22Scope News

मोदी ने कहा कि दरभंगा एम्स के निर्माण से बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत बड़ा परिवर्तन आएगा। इससे मिथिला, कोसी और तिरहुत क्षेत्र के अलावा पश्चिम बंगाल और आसपास के कई क्षेत्रों के लोगों के लिए सुविधा होगी। नेपाल से आने वाले मरीज भी इस एम्स अस्पताल में इलाज करा सकेंगे। एम्स से यहां रोजगार और स्वरोजगार के अनेक अवसर बनेंगे। आयुष्मान भारत योजना’ से देश में करीब चार करोड़ लोगों का इलाज हो चुका है। अगर आयुष्मान भारत योजना न होती, तो इनमें से ज्यादातर लोग अस्पताल में भर्ती ही नहीं हो पाते। मुझे खुशी है कि इनके जीवन की बहुत बड़ी चिंता एनडीए सरकार की योजना से दूर हुई। आयुष्मान योजना से करोड़ों परिवारों को करीब सवा लाख करोड़ रुपए की बचत हुई है।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार, देश में स्वास्थ्य को लेकर होलिस्टिक अप्रोच के साथ काम कर रही है। पहला फोकस, बीमारी से बचाव पर है। दूसरा फोकस, बीमारी की सही तरीके से जांच पर है। तीसरा फोकस है, लोगों को मुफ्त और सस्ता इलाज मिले, उन्हें सस्ती दवाएं मिलें। चौथा फोकस है, छोटे शहरों में भी इलाज की बेहतरीन सुविधाएं पहुंचाना, देश में डॉक्टरों की कमी को दूर करना। पांचवां फोकस है, स्वास्थ्य सेवाओं में टेक्नॉलजी का विस्तार करना। हमारी सरकार, देश में स्वास्थ्य को लेकर होलिस्टिक अप्रोच के साथ काम कर रही है। पहला फोकस, बीमारी से बचाव पर है। दूसरा फोकस, बीमारी की सही तरीके से जांच पर है। तीसरा फोकस है, लोगों को मुफ्त और सस्ता इलाज मिले, उन्हें सस्ती दवाएं मिलें। चौथा फोकस है, छोटे शहरों में भी इलाज की बेहतरीन सुविधाएं पहुंचाना, देश में डॉक्टरों की कमी को दूर करना। पांचवां फोकस है, स्वास्थ्य सेवाओं में टेक्नॉलजी का विस्तार करना।

PM Darbhanga 2 22Scope News

पीएम मोदी ने कहा क हमारा बिहार भारत की विरासत का बहुत बड़ा केंद्र है। इस विरासत को संजोना हम सबकी जिम्मेदारी है, इसलिए एनडीए सरकार विकास भी और विरासत भी के मंत्र पर चल रही है। अब तक जिन मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली-मुंबई जाना पड़ता था, उन्हें अब यहीं बेहतर इलाज मिल सकेगा। मुझे खुशी है कि बिहार को आने वाले समय में नेत्र चिकित्सा के लिए एक बड़ा अस्पताल मिलने जा रहा है। आज बिहार समेत पूरा देश विकास के बड़े-बड़े लक्ष्यों को पूरा होते देख रहा है। जिन सुविधाओं, परियोजनाओं की पहले सिर्फ चर्चा होती थी, आज वो वास्तविकता बनकर जमीन पर उतर रही हैं। हम विकसित भारत की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।

PM Darbhanga 3 22Scope News

PM Darbhanga 4 22Scope News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इससे दरभंगा का विस्तार होगा। साथ ही बिहार के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा होगी। नीतीश कुमार ने कहा कि आज महत्वपूर्ण दिन है। दरभंगा एम्स के निर्माण का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है। जिसके निर्माण से दरभंगा के लोगों को काफी अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। 2003 में तत्कालीन श्रद्धेय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी के कार्यकाल में पहली बार एम्स पटना के निर्माण का निर्णय लिया गया था। दूसरी बार 2015 में दूसरे एम्स के निर्माण का निर्णय लिया गया था।

PM Darbhanga 6 22Scope News

यह भी पढ़े : PM मोदी आज दरभंगा AIIMS सहित कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img