Darbhanga AIIMS का पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास, इस दिन आएंगे दरभंगा

दरभंगा: दरभंगा में एम्स निर्माण की मांग और निर्माण की बातें लंबे समय से चल रही थी। जमीन अधिग्रहण और हस्तांतरण के साथ ही दरभंगा एम्स निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आई और अब इसके शिलान्यास की तिथि भी तय हो गई। दरभंगा एम्स निर्माण का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके लिए वे खुद दरभंगा आएंगे। दरभंगा एम्स के शिलान्यास के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

दरभंगा एम्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को करेंगे। मामले की जानकारी देते हुए दरभंगा के विधायक संजय सरावगी ने बताया कि बहुप्रतीक्षित दरभंगा एम्स के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होते ही अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद दरभंगा पहुंच कर शिलान्यास करेंगे। बता दें कि दरभंगा एम्स निर्माण का जिम्मा एनबीसीसी लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी एचएससीसी इंडिया लिमिटेड को दी गई है। दरभंगा एम्स निर्माण के लिए फ़िलहाल 1261 करोड़ रूपये का बजट रखा गया है जो कि आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है।

इसके लिए बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पहले ही 188 एकड़ जमीन केंद्र सरकार को हस्तांतरित कर दिया है। दरभंगा एम्स के निर्माण का लक्ष्य तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दरभंगा एम्स के निर्माण के बाद मिथिलांचल समेत पड़ोसी देश नेपाल और आसपास के लोगों को कम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Rahul Gandhi करवाना चाहते हैं देश में गृह युद्ध, गिरिराज सिंह ने विपक्ष के नेताओं पर…

Darbhanga AIIMS Darbhanga AIIMS Darbhanga AIIMS

Darbhanga AIIMS

Saffrn

Trending News

बांका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 31.2 किलो गांजा के साथ 2...

बांका : बांका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के बांका थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 31 दशमलव...

मुख्यमंत्री ने कहा- ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण व नई संपर्क परियोजनाओं...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार में ग्रामीण कार्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में ग्रामीण...

मुख्यमंत्री ने कहा- सड़कों व पुलों के निर्माण की गुणवत्ता और...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार' में पथ निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पथ...

पटना में फिर चला ‘पीला पंजा’, अवैध बस्ती पर चला बुलडोजर

पटना सिटी : पटना सिटी के आलमगंज थाना अंतर्गत गायघाट महात्मा गांधी सेतु के नीचे महिला रिमांड होम के पास दलितों की बस्ती पर...

पुलिस व फल दुकानदार के बीच हुए विवाद मामले में जांच...

मोतिहारी : मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में पुलिस और फल दुकानदार के बीच हुए कथित विवाद मामले में जांच रिपोर्ट सामने आ गई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img