Advertisment

तेजस्वी यादव और मनसुख मंडाविया भिड़े

 

378 1 22Scope News379 22Scope News

पटना:दरभंगा में एम्स  का निर्माण तो हो नहीं सका है लेकिन ट्विटर पर दरभंगा में एम्स निर्माण को लेकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भिड़ गये हैं.

दोनों के बीच दरभंगा एम्स को लेकर बहस शुरू हो गई है. दरभंगा में प्रस्तावित एम्स के निर्माण को लेकर मनसुख मंडाविया और तेजस्वी यादव के बीच आरोप-प्रत्यारोप हो रहा है. दरअसल ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में संबोधन के दौरान दरभंगा में एम्स खोलने का जिक्र किया.

अब पीएम ने जैसे ही दरभंगा एम्स का जिक्र किया. वैसे ही बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव सामने आये. और पीएम के दावे को झूठ बताने लगे.

तेजस्वी यादव ने पीएम के दावे को गलत बताते हुए पहले लाइव आये.. फिर ट्वीट कर दावे को गलत बताया. और कहा कि. दरभंगा में एम्स खुलवाने का पीएम झूठा श्रेय ले रहे हैं. साथ ही तेजस्वी यादव ने शोभन बाइपास के उस 151 एकड़ जमीन का भी जिक्र किया.

जिसे बिहार सरकार की तरफ से दरभंगा एम्स के लिए देने की बात कही गई थी.तेजस्वी के इस दावे के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने झूठा बताया.. तेजस्वी यादव के आरोपों को मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर गलत करार दिया.

और साफ कहा कि. मोदी सरकार विकास में राजनीति नहीं करती.. मनसुख मंडाविया ने कहा कि. मोदी सरकार ने दरभंगा में एम्स निर्माण की मंजूरी 2020 में ही दे दी थी.. और उसके बाद बिहार सरकार ने जमीन दी. मनसुख मंडाविया की तरफ से केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने ट्विटर पर ये लेटर शेयर किया.

साथ ही लेटर में लिखा गया किया. तेजस्वी जिस जमीन का जिक्र कर रहे हैं.. वो एम्स निर्माण के लिए उपयुक्त नहीं है. केंद्रीय मंत्री के इस लेटर के बाद तेजस्वी यादव ने फिर पलटवार किया है.

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...