Advertisement
Advertisement

सजायाफ्ता अनिल शर्मा की पत्नी ने लगाया जेल आईजी पर आरोप, कहा- रिम्स मेडिकल बोर्ड की सलाह के बावजूद पति को एम्स ले जाने की अनुमति नहीं दे रहे

रांचीः सजायाफ्ता अनिल शर्मा – हजारीबाग जेल में सजा काट रहे गैंगस्टर अनिल शर्मा की तबीयत 5 मई को अचानक खराब हो गई थी. उनके सीने में दर्द के बाद जांच में पता चला कि उनको हार्टअटैक हुआ है. जिसके बाद हजारीबाग जेल प्रशासन द्वारा बेहतर इलाज के लिए 6 मई को रिम्स में भर्ती कराया गया था. रिम्स द्वारा गठित 10 डॉक्टरों की मेडिकल बोर्ड ने जांच में उनके हार्ट में 85-90% तक ब्लॉकिज पाया था और तुरंत ऑपरेशन कराने की बात कही थी. साथ ही अनिल शर्मा को बेहतर इलाज के लिए एम्स दिल्ली भेजने की सलाह दी गई थी.

सजायाफ्ता अनिल शर्मा

सजायाफ्ता अनिल शर्मा – रिम्स मेडिकल बोर्ड की सलाह के बावजूद जेल आईजी नहीं दे रहे अनुमति

इधर अनिल शर्मा की पत्नी पत्नी नीलम शर्मा ने जेल आईजी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे मेरे पति को इलाज के लिए एम्स ले जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं. नीलम शर्मा ने बताया कि मेडिकल बोर्ड ने 15 मई को जेल प्रशासन को अनिल शर्मा के हार्ट का तुरंत ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी. इसके लिए रिम्स ने अनिल शर्मा को एम्स दिल्ली भेजने की सलाह दी. रिम्स के मेडिकल बोर्ड की सलाह के बावजूद हजारीबाग जेल प्रशासन उन्हें एम्स नहीं ले जाने की अनुमति नहीं दे रहा है. जिससे उनकी हालत खराब हो रही है.

नीलम शर्मा ने कहा कि मेरे पति की हालत को देखकर भी जेल आईजी इलाज के लिए एम्स दिल्ली ले जाने की अनुमति नहीं दे रहे है. इससे मेरे पति की जान पर खतरा बढ़ता जा रहा है, अगर उन्हें कोई जान माल का खतरा होता है तो इसकी सारी जिम्मेवारी जेल आईजी की होगी.

गैंगस्टर अनिल शर्मा हार्ट अटैक के बाद रिम्स में भर्ती, इन नेताओं ने की मुलाकात

गैंगस्टर अनिल शर्मा को लाया गया रिम्स, कुछ दिन पहले आया था हार्ट अटैक

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...