मेंन रोड में दो लुटेरों ने एक व्यक्ति से की ₹1 लाख रुपए की लूट

गुमला: शहरी क्षेत्र के पालकोट रोड स्थित एसबीआई के मुख्य शाखा से रुपये की निकासी कर अपने डीएसपी रोड स्थित घर की ओर लौट रहे विद्युत विभाग के एक रिटायर्ड कर्मी अजय किशोर से मंगलवार को दिनदहाड़े करीब 2 बजे एक लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

हालांकि इस घटना के बाद पुलिस व लोगो की जागरूकता के कारण एक लुटेरा पकड़ा गया है।पुलिस की पकड़ में आये लुटेरे का नाम रौनक कुमार यादव है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।जबकि उसका साथी जगदीश कुमार यादव बाइक को एसएस हाई स्कूल रोड मार्ग पर छोड़ कर रुपये से भरा थैला लेकर भाग निकलने में सफल रहा है।जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी को लेकर शहर के ही कई गली मोहल्लों में दबिश बनाये हुए है।दोपहर तीन बजे तक फरार जगदीश का लोकेशन मुरली बगीचा के आसपास बता रहा था।

पुलिस मुरली बगीचा के इलाकों का चप्पा चप्पा तलाशी में जुटी हुई थी। इधर घटना के बावत बताया जाता है कि विद्युत विभाग के रिटायर्ड कर्मी अजय किशोर मूल रूप से बिहार के रहने वाले है।मगर वर्तमान में वे सपरिवार डीएसपी रोड में किराए पर रहते है। वे नॉकरी के दौरान विद्युत विभाग में प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

साथ ही वर्ष 2017 में उनका रिटायरमेंट हुआ था।मंगलवार को रिटायर्ड पदाधिकारी अपने निजी काम को लेकर रुपये की निकासी करने बाइक में सवार होकर एसबीआई ब्रांच गए थे।जहां से वे एक लाख रुपये की निकासी करने के बाद उसे एक थैला में रखकर टॉवर चौक स्थित एक बैग के दुकान की ओर गए।

इसके बाद वे उक्त बैग दुकान में रुकते हुए रुपये से भरा बैग दुकान के दरवाजे के पीछे रखकर पंखा के नीचे बैठ गए साथ ही हवा खाने लगे। इसी बीच बैंक से ही उनका पीछा कर रहे एक बाइक में सवार होकर दो युवक वहां पहुँचे।इसके बाद दोनो ने दुकानदार से एक थैला का मांग किया।थैला मिलते ही रुपये का भुगतान किया।

साथ ही पलक झपकते ही रुपये से भरा बैग लेकर भागने लगे।तभी इसी बीच शोर शराबा करने पर स्थानीय लोग लुटेरों का पीछा करने लगे।सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुँच गई।तभी भागने के दौरान बाइक सवार लुटेरे एसएस हाई स्कूल रोड पर गिर पड़े।इसके बाद वे बाइक छोड़ कर पैदल ही भागने लगे।तभी खदेड़ कर पुलिस ने लोगो के सहयोग से एक लुटेरे रौनक कुमार यादव को पकड़ लिया।जबकि एक लुटेरा जगदीश कुमार यादव भीड़ से बचते हुए भाग निकला।

साथ ही कहीं छिप गया।इसके लोगो ने उसकी घंटो तलाश की।मगर वह एक इलाके से दूसरे इलाके की ओर भाग निकला। वहीं पुलिस दूसरे आरोपी को सरगर्मी से तलाश करने में जुटी हुई है.

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...