देश में नफरत फैला रही है BJP, INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव में हराएगी – जयप्रकाश यादव

भागलपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री से राजद के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण यादव अपने पूरे परिवार के साथ सुल्तानगंज पहुंचे। पूर्व मंत्री ने राजद कार्यकर्ताओं के साथ श्रावणी मेला में आने वाले कांवारियायों के बीच फल का वितरण किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि श्रावणी मेला अनोखा मिला है यहां हर जाति धर्म के लोग मिलकर कांवारियों की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में नफरत फैलाकर राजनीति कर रहे हैं लोगों को धर्म के नाम पर बांट रहे हैं इसका हिसाब देश की जनता इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लगेगा। पूरे देश से भाजपा को भगाना है और देश को बचाना है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने जो देश की जनता से जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। सभी वादा जुमला घोषित कर दिया। महंगाई चरम सीमा पर है। श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला का दर्जा देने के लिए बिहार सरकार तमाम प्रयास कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार इस और ध्यान नहीं दे रहा है। फल वितरण के दौरान पद राजद नेत्री दिव्य प्रकाश सहित काफी संख्या में रजत कार्यकर्ता मौजूद थे।

अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...