जंगली हाथियों ने 4 घर किया ध्वस्त, दो पशुओं को पटक कर मार डाला

लातेहारः जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथियों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है. जिसके तहत आज बुधवार की सुबह करीब 4 बजे बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे बसिया ग्राम अंतर्गत बीसो डारी टोला में जमकर उत्पात मचाया है. जहां पर जंगली हाथियों ने चार घरों को ध्वस्त कर दिया. साथ ही 02 पशुओं को पटक कर मार डाला. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जंगली हाथियों ने बीसोडारी टोला में करीब 3 घंटे तक अपने आतंक को जारी रखा.

मुआवजा और पक्का मकान की मांग

जंगली हाथियों के उत्पात मचाए जाने से सिलवंती मसोमात चंद्र तुरी, रामजीत गंजु और लालमनी मसोमत के घर को पूरी तरह धवस्त कर दिया. जबकि राजदेव गंजू का एक बैल, विमल गंजू और तेतर गंजु के एक-एक सुकर को पटक कर मार डाला. जंगली हाथियों के कारण बीसो डारी टोला के ग्रामीणों को करीब 5 लाख रूपए का आर्थिक नुकसान बताया जा रहा है. इस बरसात की मौसम में उनके घर ध्वस्त हो जाने से उनके समक्ष रहने खाने और सोने की समस्या उत्पन्न हो गई है. जिसे देखते हुए पीड़ित परिवार के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल मुआवजा राशि के साथ-साथ पक्के आवास उपलब्ध कराने तथा इस क्षेत्र से जंगली हाथियों को बेतला वन क्षेत्र में ले जाने की मांग की है.

रिपोर्टः जया पांडे

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...