Gumla में दहशत का माहौल, जंगली हाथियों ने युवक को पटककर मार डाला, दूसरी मौत…

Gumla : गुमला जिले के सिसई प्रखंड क्षेत्र के छारदा पतरा में जंगली हाथियों का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों ने कल एक वृद्ध को पटककर मार डाला था। इसी दौरान आज फिर हाथियों ने उत्पात मचाते हुए एक युवक की जान ले ली। जंगली हाथी के हमले के कारण यह दूसरी मौत है। जंगली हाथियों के कारण इलाके में दहशत का माहौल।

ये भी पढ़ें- Ranchi : गांजा ही गांजा! चार तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में…

मृतक की पहचान बघनी गांव निवासी महफूज अंसारी के रुप में हुई है। युवक को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला। यह घटना तब घटी जब हाथी को देखने ग्रामीण छारदा पत्रा गए हुए थे और वीडियो बनाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान अचानक हाथी ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया जिसके बाद लोग भागने लगे।

ये भी पढ़ें- Khunti Murder : डीजे का विरोध करना पड़ गया महंगा, पूर्व मुखिया को पत्थर से कूचकर मार डाला… 

Gumla : हाथियों ने दो दिन में दो लोगों की ले ली जान

इसी क्रम में महफूज अंसारी एक पेड़ से टकरा गया। पेड़ से टकराकर गिरने के बाद हाथी ने उसे कुचल दिया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे रेफरल अस्पताल सिसई में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में खौफ का माहौल है।

ये भी पढ़ें- Breaking : मंदिर के पास प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने से ग्रामीणों में उबाल… 

बताते चलें कि इससे पहले भी रविवार को सुबह में जंगली हाथी ने भोला उरांव नामक एक वृद्ध को उठाकर फेंक दिया था। जिसके भी मौत हो चुकी है। लगातार जंगली के हाथी के हमले से ग्रामीण भयभीत हो चुके हैं और विभाग से जल्द से जल्द हाथी को इस क्षेत्र से खदेड़ने की गुहार लगा रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता विकास महली ने पीड़ित परिवारों के लिए वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।

अमित राज की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...

6 दिनों से बिजली गुल, फूटा लोगों का गुस्सा, NH-28 जाम...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम इलाके के मठिया, मीनाबाजर, खुदा नगर सहित कई मुहल्लो में बिजली आपूर्ति बाधित होने और लगातार गर्मी से परेशान...

विक्रमशिला सेतु पर बहाल हुआ आवागमन, मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने किया...

भागलपुर : भागलपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर वाहनों का परिचालन शुरू...

खनन माफिया पर शिकंजा, एक ट्रैक्टर व 2 हाइवा सीज, लाखों...

दरभंगा : दरभंगा में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए दरभंगा खनन विभाग कि टीम ने जिले...

Social Media पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने के लिए यूपी...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला के बड़गांव थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से अपने प्रेमी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img