Gumla : जंगली हाथियों ने वृद्ध को पटककर मार डाला…

Gumla : गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में फिर एक बार जंगली हाथियों का कहर देखने को मिला है। जंगली हाथियों ने छारदा स्थित छारदा जंगल में एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान भोला उरांव के रुप में हुई है। ग्रामीण की मौत से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

ये भी पढ़ें- Khunti Murder : डीजे का विरोध करना पड़ गया महंगा, पूर्व मुखिया को पत्थर से कूचकर मार डाला… 

Gumla : घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल
Gumla : घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल

Gumla : हाथी को देखने के लिए जंगल गए थे ग्रामीण

यह घटना उस समय घटी जब गांववालों को सूचना मिली कि छारदा जंगल में एक जंगली हाथी आया है। हाथी को देखने के लिए लोग वहां जाने लगे, तभी हाथी ने अचानक हमला कर दिया। तेज-तर्रार जंगली हाथी ने भोला उरांव को अपनी सूंड से उठाकर फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- गिर गया Maiyan Samman Yojna का पैसा, इतने लाख…

ग्रामीणों में भय का माहौल

जंगली हाथी के इस हमले से क्षेत्र में भय का माहौल है। पिछले कुछ दिनों से गुमला जिले में जंगली हाथियों के हमले की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे स्थानीय लोग चिंतित हैं। वनों की अंधाधुंध कटाई और जंगलों में आग लगाए जाने को इस बढ़ते खतरे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- रामनवमी पर CM Hemant Soren ने पत्नी कल्पना सोरेन संग सीएम आवास में की पूजा-अर्चना… 

वनों की अंधाधुंध कटाई और जंगलों में आग लगाए जाने से हाथियों का प्राकृतिक आवास प्रभावित हुआ है, जिससे वे भोजन और आश्रय की तलाश में गांवों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इससे हाथियों के साथ-साथ मानव जीवन भी खतरे में पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- Palamu Murder : घर पर अचानक घुस आए अपराधी और मार दी गोली, महिला की मौत, एक धराया… 

अमित राज की रिपोर्ट–

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...