Advertisment

अखिल भारतीय कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासंघ की ओर से एकदिवसीय सम्मेलन

गया : गया में महिला सशक्तिकरण और समाज में एकजुटता बनाने पर एकदिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासंघ के द्वारा महिला सशक्तिकरण, दहेज नारी उत्पीड़न, शोषण सामाजिक बुराइयों के प्रति जन जागरण का बीडा उठाने को लेकर एकदिवसीय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद और संचालक राजू प्रसाद गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी और टाउन विधायक डॉक्टर प्रेम कुमार शामिल हुए। एकदिवसीय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन का शुभारंभ दीप प्रजनन कर किया गया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने कहा कि महिलाओं को सशक्तिकरण बनाना है और समाज में एकजुटता को बनाना है तभी जाकर महिलाओं के साथ समाज भी आगे बढ़ेगी। हर कदम में महिलाओं आगे हैं बस उन्हें सही रास्ता दिखाने की आवश्यकता है।

वहीं, राजू प्रसाद गुप्ता ने कहां की हलवाई समाज को आज जागरूक होने के साथ-साथ एकत्रित होकर अपने अधिकारों की आवाज उठाने की आवश्यकता है। खासकर महिलाओं को अपने अधिकारों को भी जानने की जरूरत है। आज की महिलाओं पुरूष से कम नहीं है। इस समाज की वैश्य बनिया समाज में खास पहचान तो है किंतु इस समाज का कुछ तपका आज भी रोजमर्रा की रोटी की जुगाड़ में रहता है। जिसे साल में छह महीना ही काम मिल पाता है। क्योंकि यह समाज ज्यादातर शादी ब्याह पार्टी में काम करते हैं और लेनदेन दहेज आदि में बड़े व्यापारियों की तरह इन्हें आदान-प्रदान करना पड़ता है जिससे यह समाज दिनों दिन पिछड़ता जा रहा है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...