मधेपुरा में लोडेड देशी कट्टा के साथ 2 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लोडेड देशी कट्टा के साथ दो अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े। दरअसल, गिरफ्तार अपराधी पर एक दर्जन से अधिक हत्या, लूट और फिरौती जैसे संगीन मामले दर्ज है। बता दें कि मधेपुरा पुलिस की चल रही विशेष छापेमारी अभियान के तहत पुरैनी पुलिस ने उदाकिशुनगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में लंबे समय से फरार चल रहे जयजय साहनी और उदय कुमार को पुरैनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

वहीं इस मामले को लेकर मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि कई संगीन घटनाओं में फरार चल रहे जयजय साहनी और उदय कुमार को मेरे द्वारा गठन की गई। स्पेशल टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है यह मधेपुरा पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि साबित हुई है। गिरफ्तार अपराधी पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। ये काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस को जैसे इनकी सूचना मिली कि टीम में सामिल सभी पुलिस कर्मियों ने मिलकर लोडेड देशी कट्टा के साथ इसे गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी से अब इन इलाकों में अपराध नियंत्रण में बल मिलेगा।

रमण कुमार की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...