दर्जनों मामले के मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी को लोडेड हथियार के साथ गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा में कोसी रेंज के टॉप-10 की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी अनिल यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया है। दरअसल, मधेपुरा पुलिस के टॉप-10 की सूची में शामिल दर्जनों मामले के मोस्ट वांटेड अनिल यादव को पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर हत्या लूट समेत कई ऐसे संगीन मामले दर्ज हैं। मोस्ट वांटेड अनिल यादव की गिरफ्तारी मधेपुरा पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

वहीं प्रभारी एसपी सह एएसपी प्रवेंद्र भारती ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखराम वार्ड संख्या-3 निवासी अनिल यादव को बुधवार की रात मुरलीगंज पुलिस ने छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध मुरलीगंज थाना में सात से अधिक हत्या, लूट और डकैती जैसे संगीन मामला दर्ज है।

उन्होंने बताया कि विगत दिनों टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल अनमोल यादव, ध्रुव मंडल और प्रमोद यादव जैसे कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसी कड़ी में देर रात को मोस्ट वांटेड अपराधी पोखराम वार्ड संख्या-3 निवासी नारायण यादव के पुत्र अनिल यादव को गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी से जहां आम लोग चैन की नींद लेंगे। वहीं पुलिस के लिए भी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...