Commercial Advertisment

पत्नी ने अपने पति पर दूसरी महिला के साथ अफेयर का आरोप लगाकर की हाई वोल्टेज ड्रामा

औरंगाबाद : औरंगाबाद में जिला स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता की पत्नी ने अपने पति पर दुसरी महिला के साथ अफेयर का आरोप लगाकर हाई वोल्टेज ड्रामा की। कार्यपालक अभियंता की पत्नी अपनी बेटी के साथ महाराणा प्रताप चौक स्थित जिला स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल कार्यालय पहुंची और ऑफिस में घुसकर पति की पिटाई कर दी। जिसके बाद कार्यपालक अभियंता ऑफिस से भाग निकला। ऑफिस के बाहर खड़े कुछ परिजन कार्यपालक अभियंता को पकड़ लिया। फिर पत्नी नीचे पहुंचने के बाद भी चप्पल व पाईप से कार्यपालक अभियंता की पिटाई की।

लगभग आधा घंटे तक ऑफिस के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा है। जिसको देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पत्नी कार्यपालक अभियंता के मोबाइल छिनने का प्रयास कर रही थी, लेकिन मोबाइल नहीं दिया गया। फिर मौका पाते ही मौके से कार्यपालक अभियंता फरार हो गया। बताते चलें कि कार्यपालक अभियंता की पत्नी स्मिता रंजन अपनी बेटी व बेटा के साथ पटना स्थित फ्लैट में रहती है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: चक्रवात मुरासु का झारखंड में सीमित असर, 4...

 Cyclone Murasu का झारखंड में व्यापक असर नहीं होगा। मौसम विभाग ने 4 नवंबर तक रांची, कोल्हान और संताल समेत कई जिलों में हल्की...

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...