Jamui: जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड में एक अजीबो-गरीब पारिवारिक विवाद महिला हेल्पलाइन कार्यालय तक पहुंच गया। यहां एक विवाहित महिला, उसका पति और प्रेमी आमने-सामने आ गए। महिला तीन बच्चों की मां है और पिछले आठ महीनों से अपने प्रेमी के साथ संबंध में है। अब वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है।
Jamui: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा
दरअसल, विवाहिता का प्रेम प्रसंग अब कानूनी और सामाजिक विवाद का रूप ले चुका है। तीन बच्चों की मां इस महिला का पिछले आठ महीनों से एक युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। अब वह अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताने की जिद पर अड़ी है, जिससे पति और परिजनों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
मामला तब तूल पकड़ा जब विवाहिता, उसका पति और प्रेमी महिला हेल्पलाइन कार्यालय, जमुई पहुंचे। यहां तीनों के बीच जमकर बहस हुई। पति ने पत्नी पर परिवार और बच्चों को छोड़ने का आरोप लगाया, जबकि महिला ने अपने प्रेमी के प्रति न सिर्फ लगाव जताया, बल्कि उसके साथ रहने की खुली इच्छा भी जाहिर की।
Jamui: तीन बच्चों की मां प्रेमी संग जाने पर अड़ी
जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने पति के साथ रहने से इनकार करते हुए प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई है। पति ने मामले को लेकर महिला हेल्पलाइन की शरण ली, जहां तीनों पक्षों की मौजूदगी में घंटों बहस और नोकझोंक होती रही। हेल्पलाइन कर्मियों ने सभी पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला अपनी जिद पर अडिग रही। उसने साफ कहा कि वह अब अपने प्रेमी के साथ ही जीवन बिताना चाहती है।
Highlights


















