जीटीएस आउटसोर्सिंग के खिलाफ ग्रामीणों का महाधरना, किया चक्का जाम

बाघमाराः जिले में ग्रामीणों ने बीसीसीएल के पीबी एरिया अंतर्गत पुटकी गोपालीचक में संचालित जीटीएस आउटसोर्सिंग माइंस के खिलाफ युवा एकता मंच के ग्रामीणों ने महाधरना दिया. जीटीएस कंपनी का चक्का जाम किया. महाधरना में  मुख्य रूप से शंभु कुमार पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे.

ग्रामीणों ने बताया कि नियोजन और विस्थापन सहित 8 सूत्री मांग को लेकर कंपनी का अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया गया है. अगर कंपनी हमारी मांग पूरी नहीं करती है तो उसे चलनें नहीं दिया जाएगा. चाहे उसके लिए हमलोगों को जेल ही जाना क्यों ना पड़े.

ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी हमलोगों के साथ वादा खिलाफी कर रही है. तीन-चार घंटे कार्य बाधित कर कार्य को पूरी तरह ठप करने के बाद कंपनी के प्रबंधन ने ग्रामीणों को 31 अगस्त को वार्ता करने का आश्वासन दिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने आन्दोलन खत्म किया.

रिपोर्ट- सूरजदेव मांझी 

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...