Advertisment

अलकायदा के संदिग्ध आतंकवादी अब्दुल रहमान उर्फ कटकी को न्यायालय में किया गया पेश

जमशेदपुरः अलकायदा के संदिग्ध आतंकवादी अब्दुल रहमान उर्फ कटकी को आज कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया. उनके वकील दिलीप महतो ने बताया कि जमशेदपुर में सीधे उनके ऊपर कोई केस दर्ज नहीं है. लेकिन दिल्ली में कटकी पर विभिन्न प्रकार के आईपीसी धारा के अंतर्गत कैसे चल रहे थे. जिसमें उन्हें दो मामलों में सजा हुई है और बाकी में वह बरी हुए हैं.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी सुनवाई

दिलीप महतो ने बताया कि अब्दुल रहमान को जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में अभी रखा जाएगा और अगले डेट से गवाही का काम शुरू होगा. इतनी जानकारी हमें एडीजे-1 के न्यायाधीश संजय उपाध्याय के कोर्ट से मिली है. ज्यादा पैनिक नहीं हो, इसलिए उन्हें बार-बार कोर्ट नहीं लाया जाएगा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही उनकी सुनवाई और गवाही होगी.

अब्दुल रहमान उर्फ कटकी पर बिष्टुपुर थाने में आतंकवादी संगठन से अलकायदा से जुड़ने, विस्तार और जेहाद के लिए युवाओं को भड़काने और देशद्रोह का प्राथमिकी 25 जनवरी 2016 को दर्ज की गई थी. अब मामले को झारखंड एटीएस की टीम देख रही है.

रिपोर्टः लाला जबीन

Sudha Brand को Global पहचान दिलाने की तैयारी, बिहार में 1...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा में सुधा की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सरकार ने 1 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन, सुधा को अंतरराष्ट्रीय...

Patna Joy Ride से बिहार में Aviation को नई उड़ान, पायलट...

बिहार में पटना जॉय राइड और हेली टूरिज्म योजना 2026 की शुरुआत से एविएशन सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी। फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में युवाओं को...

Bihar State Games 2026: 5 सितंबर से खेलों का महाकुंभ, पटना...

बिहार राज्य खेल 2026 का आयोजन 5 से 12 सितंबर तक पटना और राजगीर में होगा। करीब 5 हजार खिलाड़ी 22 खेलों में हिस्सा...