करंट के संपर्क में आने से प्रिंसिपल की मौत

नालंदा : नालंदा में शनिवार को करंट के संपर्क में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मामला नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नईसराय मोहल्ले का है। मृतक की पहचान स्व. राम लखन सविता के (54) वर्षीय पुत्र विवेकानंद सविता के रूप में की गई है। मृतक चण्डी प्रखंड के उतरा मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे।

परिजन ने बताया कि विवेकानंद स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे घर के बाहर में अपनी बाइक को पोंछ रहे थे। तभी अचानक उन्होंने अपना हाथ ऊपर उठाया जो कटपीस तार के संपर्क में आ गया। जिसके कारण वे गम्भीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही सहकर्मियों को मिली शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

वहीं करंट से प्रधानाध्यापक की मौत की सूचना मिलने के उपरांत जिला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि विवेकानंद काफी होनहार प्रिंसिपल थे, इनके कार्यकाल में स्कूल में बच्चों की संख्या में काफी बढ़ी थी। और सभी बच्चे यूनिफॉर्म में स्कूल आते थे। पढ़ाई को लेकर भी हमेशा सजग रहते थे।

विवेकानंद सविता के दो बेटियां हैं। एक बेटी नौकरी करती है, जबकि दूसरी बेटी इंजीनियरिंग में पढ़ाई कर रही है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों के चित्कार से आसपास का माहौल गमगीन हो गया है।

नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि घर के दरवाजे के पास ही करंट के संपर्क में आने से अधेड़ गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

https://22scope.com/nalanda-police-found-a-cache-of-weapons-from-the-room-of-a-locked-house/

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...