करंट से अधेड़ की मौत, खेत पटवन के दौरान हुआ हादसा

नालंदा : नालंदा में सोमवार को करंट के संपर्क में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मामला गोकुलपुर ओपी अंतर्गत धिमोय गांव का है। मृतक की पहचान धिमोय गांव निवासी कांति कुमार झा के (42) वर्षीय पुत्र सूर्यकांत झा के रूप में किया गया है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि सूर्यकांत झा खेत में फसल पटवन का कार्य कर रहें थे। तभी अचानक 440 विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए। जिसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गए। जब तक आसपास के लोग दौड़कर उनके पास पहुंचते और उन्हें करंट से मुक्त कराया जाता, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घर वालों को एवं स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

मृतक खेती-बाड़ी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। गोकुलपुरी ओपी प्रभारी माया यादव ने बताया कि करंट से मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...