बरसात के मौसम का बेस्ट मेकअप, जरुर करें ट्राई

बरसात के मौसम में हर कोई चाहता है कि वह खूबसूरत दिखे और उसका मेकअप भी टिकाउ हो। लेकिन मॉनसून में यह बहुत मुश्‍किल होता है। मौसम के साथ ही वॉर्डरोब से लेकर मेकअप तक बदल जाता है। चिपचिपी गर्मी में ऐसा मेकअप होना चाहिए जो बारिश के मौसम में लंबे समय तक बना रहे। मॉनसून में आपको कैसा मेकअप करना चाहिए। इसके लिए आप हमारे टिप्स को फॉलो करें…..

कजरारी आंखें

KAJAL 22Scope News

स्मज्ड काजल वाली आंखें हमेशा ही खूबसूरत लगती हैं, लेकिन जब मौसम में नमी ज्‍यादा हो तो यही काजल फैलकर आपको डार्क सर्कल वाली आंखें भी दे सकता है। वॉटरप्रूफ लिक्विड लाइनर लगाएं या फिर मॉनसून में काले रंग के काजल या आई मेकअप से बचें। आप चाहें तो मेकअप में वॉटरप्रूफ काजल पेंसिल इस्‍तेमाल कर सकते है।

लिक्विड फाउंडेशन का करे चयन

LARGE 22Scope News

नम मौसम में लिक्विड फाउंडेशन आपके चेहरे पर पिघलने लगता है। इसके अलावा भी ज्‍यादा फाउंडेशन लगाना भी अच्छा नहीं है। मॉनसून में फाउंडेशन के बजाय आप बीबी क्रीम या ऑयल-फ्री फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। इससे आपका चेहरा ना ड्राई लगेगा और ना ही चिपचिपा।


वॉटरप्रूफ मस्कारा

maskara 22Scope News

नॉन-वॉटरप्रूफ़ मस्कारा इस नमी भरे मौसम में आपकी पलकों से गालों पर बहकर जरूर गिरेंगे। वॉटरप्रूफ मस्कारा का इस्तेमाल करें या फिर क्लियर मस्कारा भी अच्छे विकल्प बन सकते हैं।

ग्लिटर आइशैडो को कहें बॉय बॉय

EYESHADOW 22Scope News

ग्लिटर आइशैडो आपकी पहली पसंद हो सकते हैं, लेकिन मॉनसून में इनका इस्‍तेमाल करना ठीक नहीं है। हवा में मौजूद नमी ग्लिटर को चिपचिपा और धब्बेदार दिखा सकती है और यदि बारिश हो गई तो निश्चित तौर पर आपका आइशैडो आपके गालों को धब्बेदार चमक देगा। ग्लिटर्स बहकर आपकी आंखों के अंदर भी जा सकते हैं और आपको आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।  


क्रेयॉन कंसीलर है आपके लिए परफेक्ट

CONCEALER 22Scope News

अगर आप नहीं चाहतीं कि जिन दागों को आपने कंसीलर से छिपाया है, वे दिन के बीच ही दिखाई देने लगे तो बारिश में कंसीलर के इस्तेमाल से बचें। क्योंकि बारिश का पसीनेदार मौसम कंसीलर को चेहरे पर बने रहने नहीं देता। फिर भी आपको कंसीलर की जरूरत है तो क्रेयॉन कंसीलर का विकल्प चुन सकती हैं।


स्‍ट्रेट बाल है बेस्ट

STRAT HEAR 22Scope News

नमी से बाल फ्रिजी, चिपचिपे और बिखरे हुए नजर आते हैं। आप इस गड़बड़ से बचने के लिए हेयर स्ट्रेटनिंग का विकल्प चुनने के बारे में सोच रही हैं तो यह गलती कभी न करें। क्योंकि कुछ दिनों तक तो आपके बाल चमकीले नजर आएंगे, लेकिन यह लंबे समय तक टिके नहीं रहेंगे। इसके बजाय बालों को पोषित करने वाले ट्रीटमेंट्स आजमाएं।

इस मानसून में भी मेकअप टिकेगा लंबे समय,  मिलेगा ग्लैमरस लुक

Siwan Fake Currency Factory: महिला के घर में चल रही थी...

Siwan Fake Currency Factory: बिहार के सिवान जिला में पुलिस ने नकली भारतीय नोटों के अवैध कारोबार से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफ़ाश किया...

Jharkhand Emerald Smuggling: बहरागोड़ा में करोड़ों का 1 किलो ‘पन्ना’ जब्त,...

जमशेदपुर के बहरागोड़ा में पुलिस ने एक किलो बेशकीमती पन्ना के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद पन्ना की कीमत...

Ranchi Ration Crisis: मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित,...

रांची में जेएसएफसी गोदाम के मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित। केवल 10% एनएफएसए लाभुकों तक अनाज पहुंचा, करीब 2 लाख गरीबों...