Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

इस मानसून में भी मेकअप टिकेगा लंबे समय,  मिलेगा ग्लैमरस लुक

Ranchi-मानसून के दिनों में मेकअप खराब हो जाने का डर सबसे ज्यादा रहता है .

कभी गर्मी की वजह से पसीना तो कभी बारिश, ऐसे में मेकअप का लंबे समय तक टिकना

बहुत मुश्किल होता है. सबसे ज्यादा रहता है. लेकिन मानसून के मौसम में भी कुछ आसान

मेकअप ट्रिक्स के साथ आप भी पा सकती हैं, ग्लैमरस लुक और मेकअप भी टिकेगा लंबे समय तक.

मानसून के मौसम में वाटर प्रूफ मेकअप का ही यूज करें।. लेकन इसके साथ कई और तरीके हैं,

जिसकी मदद से आप अपने मेकअप को लंबे समय तक बरकरार रख सकती हैं.

इस मौसम में उमस के कारण स्किन ऑयली हो जाती है, और पसीने से मेकअप जल्दी निकल जाता है.

इसलिए मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन करें, उसके बाद आइस क्यूब से चेहरे

पर कुछ देर तक मसाज किजिए।. जिससे मेकअप करने के बाद पसीना नहीं आएगा.

और मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा.

स्किन की क्लीनिंग टोनिंग और मॉश्चराइजिंग करने के बाद प्राइमर लगाएं. क्रिम बेस्ड प्राइमर का

इस्तेमाल करना सही रहेगा. फाउंडेशन को बहुत ही हल्का लगाएं. बारिश के मौसम में लाइट

मेकअप करना ही सही रहता है. वाटर प्रूफ बेस या प्राइमर ही यूज करें तो ज्यादा बेहतर रहता है.

मानसून के दिनों में हो सके तो आंखों का मेकअप बहुत ही हल्का करना चाहिए.

आंखों का मेकअप करने के लिए बिल्कुल हल्का सा लाइनर लगाएं अगर आईशैडो लगाना चाहती है

तो पेस्टल या हल्के भूरे रंग के आईशैडो का यूज करें. इसके बाद वाटर प्रूफ मस्कारा लगाएं

अगर हो सके तो ट्रांसपेरेंट मस्कारे का इस्तेमाल करें. ट्रांसपेरेंट मस्कारे के दो कोट लगा सकती हैं।

इससे आपकी पलकों को सही शेप मिलेगा.

मानसून के दिनों में मेकअप

मानसून के मौसम में आइब्रो पेंसिल का यूज नहीं करना चाहिेए. आईब्रो को हाथ की अंगुलियों की

मदद से या आईब्रो ब्रश से शेप दें. बारिश और पसीने से काजल के फैलने का डर रहता है,

इसलिए काजल न लगाएं तो ही सही रहेगा.

मानसून के मौसम में लिपस्टिक के शेड भी हल्के रंग के ही लगाने चाहिए। इस मौसम मेें मैट लिपस्टिक का उपयोग करें।

लिपिस्टिक के दो कोट लगा सकती है जिससे ये देर तक टिकेगी। अगर आप ग्लॉसी लुक चाहती है तो लिपग्लॉस लगा सकती हैं.

लिपस्टिक से बढ़ायें होठों की खूबसूरती

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...