गया : लोकसभा 2024 चुनाव की तैयारी का जायजा लेने बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी 12 सितंबर को गया आएंगे। इसी को देखते हुए बोधगया विधानसभा भाजपा के बोधगया नगर अध्यक्ष नीरज निश्चल की अध्यक्षता में बोधगया में बैठक की गईं। भाजपा नेता विजय कुमार मांझी ने कहा कि गया में सभी नेताओं का महाजुटान होगा।
आगामी 12 सितम्बर को महाबोधि सांस्कृतिक केन्द्र में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के सम्मान समारोह कार्यक्रम के तैयारी के लेकर चर्चाएं हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी बोधगया विधानसभा के बूथ चेतना अभियान के अंतर्गत सभी मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी के साथ गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी कृष्ण मोहन शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ताय मौजूद थे।
आशीष कुमार की रिपोर्ट







