Commercial Advertisment

मुख्यमंत्री नीतीश के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने ली तैयारियों का जायजा

गया : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री के द्वारा कल विभिन महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा, जिसको लेकर जिला प्रशासन जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारी में जुट गया है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा आज सीताकुंड पथ पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी हिमांशु, नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा, टाउन डीएसपी सहित के अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अतिआवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम द्वारा बताया गया कि कल बिहार के मुख्यमंत्री के आगमन होने जा रहा है, उनके द्वारा शुक्रवार को कई विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डिपर्ट भवन, सीता कुंड पथ, 1100 बेड का धर्मशाला और बीटीएमसी भवन का उद्घाटन में कई विकास के योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Hemant Soren News: पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए। रविवार को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ-देश बचाओ'...

JTET 2026: झारखंड में 1 नवंबर को होगी अब तक की...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकल करने पर 3 साल की जेल...

Ranchi Crime: 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर राजस्वकर्मी...

रांची के नामकुम में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर हत्या...