B.SC का एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

B.SC का एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बांका : बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के भदरिया गांव में बीएससी के छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर किया आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि बीएससी एग्जाम का एडमिट कार्ड नहीं मिलने से छात्र काफी मायूस था। जिससे वह आत्महत्या करने को मजबूर हो गया

मृतक बांका के भदरिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मनोज शर्मा के छोटे पुत्र गंभीर कुमार है। जानकारी के अनुसार गंभीर कुमार टीएनबी कॉलेज भागलपुर का छात्र था बुधवार को वह भागलपुर से घर आया था एवं परिजनों से एडमिट कार्ड नहीं मिलने की बात बताया था। बुधवार की रात्रि खाना खाकर वह छत पर रूम में सोने चला गया। आज सुबह देर तक नहीं जागा तो परिजनों ने दरवाजा खोला तो देख युवक पंखे से लटका हुआ था।

तब परिजनों के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई मौके पर दरोगा पवन कुमार दलबल के साथ पहुंचे तथा सब का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया वहीं इस घटना से परिजनों सहित गांव वालों के आंखें नम थी। मृतक के पिता ने थाना में लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग किया है। अमरपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

Bhagalpur Katihar Special Trains: भागलपुर, कटिहार, मुंगेर और खगड़िया के यात्रियों...

Bhagalpur Katihar Special Trains: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से कटिहार और कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: किसानों को अनुदान, आधुनिक यंत्र और...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: बिहार में रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026...

Bihar Women Entrepreneurs PMEGP: महिला उद्यमिता की मिसाल! सोनी एंटरप्राइजेज से...

Bihar Women Entrepreneurs PMEGP: बिहार में महिलाएं स्वरोजगार के जरिए अपने व्यवसाय को नई पहचान दे रही हैं। उद्योग विभाग और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन...