कुजू कोरिया घाटी में एंबुलेंस और ट्रक में भीषण टक्कर, दो की हालत नाजूक

रामगढ़ः जिले के NH-33 रांची पटना मुख्य मार्ग कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत कोरिया घाटी में एंबुलेंस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए. वही एंबुलेंस में सवार 6 लोग में से 4 लोग सड़क में बिखर गए और दो लोग एंबुलेंस में ही बुरी तरह से फंस गए. जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू कर भरी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया गया. घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है.

दो लोगों की हालत नाजुक

एंबुलेंस में मरीज जिरवा देवी के अलावे 5 लोग सवार थे. जो मरीज को लेकर हजारीबाग से  रिम्स जा रहे थे. इसी क्रम में कुजू कोरिया घाटी में दुर्घटना का शिकार हो गया. वहीं इस घटना के बाद उक्त ट्रक मौके से फरार हो गए. कुजू एसआई सुमित पांडे ने बताया कि कोरिया घाटी में मेजर एक्सीडेंट हुआ है. घटनास्थल पर पहुंचने पर 4 लोग सड़क पर बिखरे पड़े थे. वहीं 2 लोग एंबुलेंस में ही बुरी तरह से फंसे हुए थे. काफी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया. जिसमें दो लोगों की हालत नाजुक है.

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...