Commercial Advertisment

Love Story : हजारीबाग की बहू बनी विदेशी महिला बरबरा पोलाक, विवाह निबंधन का मिला प्रमाण पत्र

हजारीबागः अपने प्रेम के लिए सात समादर पार पोलैंड से हजारीबाग के खुटरा गांव आयी बरबरा पोलाक शादी के बंधन में बंध गई. इसको लेकर हजारीबाग के खुटरा निवासी प्रेमी शादाब मल्लिक के साथ निबंधन कार्यालय में विवाह के लिए एक महीने पहले आवेदन किया था. जो नियमतः एक महीने के पूरी प्रक्रिया के बाद आज विवाह प्रमाण पत्र मिला.

साथ पोलैंड जाने की है तैयारी

पोलैंड की रहने वाली बरबरा पोलाक (49) ने अपने प्रेमी को शादी कर अपने साथ पोलैंड ले जाने की तैयारी में है. बरबरा पोलाक तलाकशुदा महिला है. इसकी पांच साल की एक बेटी भी है, जो साथ रहती है. जानकारी के अनुसार बरबरा पोलाक पोलैंड की एक कंपनी में 50 प्रतिशत शेयर की मालकिन है. इधर खुटरा गांव के शादाब मल्लिक जो मुंबई में रहकर आईटी इंजिनियरिंग की पढ़ाई की है.

हजारीबाग की बहू बनी विदेशी महिला बरबरा पोलाक

सोशल मीडीया में हुई थी दोस्ती

2021 में शादाब मल्लिक और बरबरा पोलाक की दोस्ती इंस्टाग्राम में हुई थी. दोनों में चैटींग होती रही और दोस्ती प्यार में बदल गई. वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद शादाब मल्लिक ने कहा की प्यार को पाना हर एक इंसान का जूनून होता है. मुझे बहुत खुशी है की मेरा प्यार मुझे मिल गया. उन्होंने बताया की विवाह के बाद मैं पोलैंड जाउंगा और अपने करियर को नया आयाम दूंगा. साथ ही साथ छुट्टियों में अपने घर हजारीबाग आकर परिवार के लोगों के साथ समय बिताउंगा.

रिपोर्टः शशांक शेखर

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...