Advertisment

झारखंड की काजल कुजूर ने कांस्य पदक जीता

रांची: बैंकॉक में हुई थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में भारत के साथ झारखंड का मान बढ़ा है। भारतीय कराटे टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है।

शुक्रवार को, एलिसन रूपल खाखा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद, शनिवार को, काजल कुजूर ने भी कांस्य पदक जीता।

काजल कुजूर ने 14 वर्षों से कम आयु वर्ग और 52 किलो से कम वजन वर्ग के फाइट में दो देशों (फिलीपींस और थाईलैंड) के खिलाड़ियों को हराकर सेमीफाइनल राउंड में जगह बनाई थी।

हालांकि, सेमीफाइनल में भारत को मलेशिया ने हराया। काजल के कांस्य पदक जीतने से भारतीय कराटे टीम के सदस्यों के मनोबल काफी उचा है।

इस उपलब्धि के बाद, विश्व कराटे संघ के तकनीकी कमेटी के सदस्य हंशी भरत शर्मा, कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष शिहान विजय तिवारी, महासचिव शिहान संजीव जांगड़ा, इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी इमा के अध्यक्ष सेंसई अनिल किस्पोट्टा, सचिव मोहिनी रितिका टोप्पो, राकेश तिर्की, और अन्य खिलाड़ियों ने काजल को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी हैं।

13 Airports in Bihar by 2030: बिहार में 2030 तक 13...

13 Airports in Bihar by 2030: बिहार में सड़क और रेल कनेक्टिविटी के साथ अब हवाई नेटवर्क को भी मजबूत करने की तैयारी तेज...

Barhi Bypass Road Accident: बरही बायपास पर अज्ञात वाहन की चपेट...

Barhi Bypass Road Accident: हजारीबाग जिले के बरही बायपास स्थित भारत गैस एजेंसी गोदाम के समीप शनिवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार एक...

Giddi Police Encounter: गिद्दी में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी,...

Giddi Police Encounter: रामगढ़ जिले के गिद्दी कोलियरी क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस की घेराबंदी के...