टोक्यो ओलंपिक : कांस्य पदक से चूंकी भारतीय महिला हॉकी टीम, ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को 4-3 से हराया

पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने किया अच्छा प्रदर्शन, ग्रेट ब्रिटेन के खाते में गया कांस्य पदक

पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची थी भारतीय महिला हॉकी टीम

टोक्यो : टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का पदक जीतने का सपना टूट गया है। कांस्य पदक के मैच में उसे ग्रेट ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार मिली है। हालांकि पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।

आपको बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची थी। इन बेटियों पर देश को गर्व है और ऐसा ही प्रदर्शन उनका जारी रहा तो वो दिन दूर नहीं जब ये टीम ओलंपिक में पोडियम फिनिश करेगी।

हालांकि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ब्रॉन्ज मेडल के लिए फाइट कर रही थी। ग्रुप स्टेज के आखिरी दो मुकाबलों में भारत ने शानदार वापसी करते हुए अगले राउंड में जगह बनाई थी।

ब्रिटेन के खिलाफ भी दो गोल से पिछड़ने के बावजूद भारत वापसी करने में कामयाब हो गया था। आखिरी दो क्वार्टर हालांकि भारत के लिए अच्छे नहीं रहे और इसी का खामियाजा भुगतना पड़ा। भारत ने मैच को एक गोल के अंतर से गंवाया। अगले ओलंपिक खेलों में फैंस को भारतीय महिला हॉकी टीम से और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...