व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, 25 बेंच पर हुआ मामलों का निपटारा

बोकारोः व्यवहार न्यायालय बोकारो और तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसके साथ ही जिले के सभी प्रखंडों में जिला विधिक सशक्तिकरण शिविर का भी आयोजन किया गया है. राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत प्रधान जिला न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो कुमारी रंजना अस्थाना, उपायुक्त सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक सह सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो प्रियदर्शी आलोक, प्रीसाइडिंग पदाधिकारी लेबर कोर्ट अनुज कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय आलोक कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रजवल्लित कर किया.

25 बेंच पर हुआ मामलों का निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 25 बेंच लगाए गए है. जिसमें से व्यवहार न्यायालय बोकारो में 16 और व्यवहार न्यायालय परिसर तेनुघाट में 9 बेंच लगाए गए है. इस राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित सुलह योग्य आपराधिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक मामले, राजस्व से संबंधित मामले, बिजली बिल, पानी बिल सहित अन्य बिल के मामले, भूमि अधिग्रहण, सिविल वाद सहित अन्य मामलों को लोक अदालत के माध्यम से निपटारा किया.

ये रहे उपस्थित

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जिला एंव अपर सत्र न्यायधीश चतुर्थ बोकारो योगेश कुमार सिंह, सीजीएम दिव्या मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लूसी सोसेन तिग्गा, अपर समाहर्ता मेनका, डीएलएसए सचिव निभा रंजना लकड़ा, पीपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष, न्यायिक पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

रिपोर्टः चुमन कुमार

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...