राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ पोषण रंगोली कार्यक्रम का आयोजन

रामगढ़: केंद्र प्रायोजित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत पूरे देश में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पोषण रंगोली कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.

ग्रामीणों को किया गया जागरूक

इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं द्वारा ग्रामीणों को राष्ट्रीय पोषण माह में मनाए जाने के उद्देश्यों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. साथ ही सभी को अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, शौचालय का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, अंडा सहित कई प्रोटीन युक्त सामाग्री शामिल करने और नवजात बच्चों के पोषण के लिए शुरूआती दिनों में ध्यान देने सहित कई बातों को लेकर जागरूक किया. साथ ही कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की कई समस्याओं को भी दूर किया गया.

रिपोर्टः करमजीत सिंह जग्गी

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...