Advertisment

राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के तहत Patna में शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

पटना: बिहार के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर पोषण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रति दिन कार्यक्रम आयोजित कर शिशुओं, किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ को लेकर विभिन्न तरह की गतिविधियां चलाई जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को पटना और सीतामढ़ी जिले में पोषण जागरूकता अभियान चलाया।

पटना जिले के पटना सदर दो परियोजना में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के नेतृत्व में स्थानीय जन प्रतिनिधि एवम् स्कूल के शिक्षक के साथ समन्वय कर शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पोषण भी पढाई भी गतिविधि को भी शामिल किया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी खुशरूपुर के नेतृत्व में आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।

शिक्षा चौपाल के माध्यम से समुदाय को शिक्षा का महत्व बताते हुए सामुदायिक सहभागिता की अपील की। आंगनवाड़ी केन्द्रों से प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत से लेकर नियमित विद्यालयों में छात्र छात्राओं की शिक्षा एवं उच्चतर शिक्षा से आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करते हुए परिवार ,समाज और देश के विकास में अहम योगदान देने के उद्देश्य से समुदाय से अपने बच्चों के शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

समुदाय लोगों से विशेषकर महिलाओं को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा लड़के और लड़कियां दोनो में समान शिक्षा और समान रूप से पालन पोषण के लिए जागरूक किया। पोषण माह अंतर्गत नियमित रूप से प्रतिदिन थीम आधारित गतिविधियों के माध्यम से जन जन के लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीँ सीतामढ़ी जिला में पोषण मेला का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों की सहभागिता रही। इस दौरान उपस्थित लोगों को पोषण सम्बंधित विभिन्न जानकारियां दी गईं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    PM Modi ने 6 वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, सीएम नीतीश भी वर्चुअल कार्यक्रम में हुए शामिल

Patna Patna Patna Patna

Patna

Pathardih Coal Washery Accident: पाथरडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा, वेल्डिंग...

Pathardih Coal Washery Accident: झरिया के पाथरडीह कोल वाशरी में गुरुवार को काम के दौरान वेल्डिंग मशीन फटने से तीन मजदूर घायल हो गए।...

Dhanbad Flat Fraud Case: फ्लैट के नाम पर ठगी के आरोपित...

Dhanbad Flat Fraud Case: फ्लैट दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये लेने और आवास उपलब्ध नहीं कराने के आरोप में धनसार थाना...

Mithila Makhana Export: बिहार का मिथिला मखाना अब ग्लोबल मार्केट में,...

Mithila Makhana Export: बिहार का प्रसिद्ध मिथिला मखाना अब स्थानीय तालाबों और जल क्षेत्रों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान मजबूत कर रहा...