जिले में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, लगातार बढ़ रहे मरीज, एक की मौत

रामगढ़ः जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है. मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. दर्जनों की संख्या में रामगढ़ जिले के अलग-अलग निजी अस्पताल में डेंगू के मरीज भर्ती है. रांची के रिम्स में डेंगू से पीड़ित रामगढ़ की एक महिला की मौत हो चुकी है. वहीं रामगढ़ के सदर अस्पताल में डेंगू के 04 मरीजों का इलाज चल रहा है. वहीं ओपीडी में रोजाना 25 से 30 मरीज डेंगू के लक्षण वाले मिल रहे हैं.

बेहतर इलाज की है व्यवस्था

सदर अस्पताल के डीएम डाॅ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था है. डेंगू के मरीजों के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड भी बना दिया गया है. अस्पताल में इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ रही है.

रिपोर्टः करमजीत सिंह जग्गी

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...