पटना : लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर देश सहित पूरे बिहार में सियासी हलचल तेज है। इस बीच राजधानी पटना के जदयू कार्यालय से एक खबर है। जदयू कार्यालय के बाहर समाजवादी पार्टी की तरफ से पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में लिखा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आपका फूलपुर लोकसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश में स्वागत है।
बता दें कि राजधानी पटना स्थित जदयू के प्रदेश कार्यालय के सामने उत्तर प्रदेश के फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के एक समाजवादी पार्टी के नेता की तरफ से लगाया गया है। इस बैनर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश सिंह यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर लगी है। इस बैनर को लेकर प्रदेश और देश की राजनीतिक में नई हलचल है।
आफताब आलम की रिपोर्ट







