राबड़ी का मोदी-शाह पर हमला, कहा- किसको उठा लेगा, किसको मरवा देगा, कोई ठिकाना नहीं

पटना : केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर थे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जबरदस्त हमला किया। इसको लेकर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि देश में कितना मोदी आएंगे कितना मोदी चले जाएंगे। पूरा देश का लोग उनके मुट्ठी में है क्या। उन्होंने कहा कि रोजगार नहीं देंगे और महंगाई नहीं रोकेंगे। करारा जवाब इन लोगों को बिहार की जनता देगी। उनके कहने से मोदी आ जाएगा, लोग उन्हीं के मुट्ठी में है।

राबड़ी देवी ने कहा कि देश में लड़ाई झगड़ा हो रहा है, कश्मीर में मर्डर हो रहा है। कश्मीर में चुनाव क्यों नहीं करा रहे हैं। हिम्मत है तो जम्मू कश्मीर में चुनाव कराए। डर के मारे चुनाव नहीं करा रहे हैं। मणिपुर में घटना हो रहा है क्यों नहीं रोक रहे हैं। बिहार और देश की जनता इनको बताएगी।

अमित शाह के तेल और पानी वाले बयान पर राबड़ी देवी ने कहा कि वह खुद बनिया है। तेल पानी मिलाते हैं, खुद व्यापारी हैं। नरेंद्र मोदी को इंडिया कहने में शर्म आ रहा है। हमलोग सभी इंडिया के हैं। भारत देश हमारा है। कहीं भी विदेश में जाइए तो लोग कहते हैं इंडिया से आए हैं। क्या उनको शर्म हो रहा है। इंडिया नाम रखा गया तो शर्म लग रहा है। इंडिया गठबंधन को घमंडियां बोलने पर उन्होंने कहा कि खुद घमंडी है। राबड़ी ने कहा कि किसको उठा लेगा, किसको मरवा देगा, कोई ठिकाना नहीं। इन लोग क्या कर देगा, दुनिया जानता है। किसके साथ क्या घटना करता है ई लोग सब जानता है।

आफताब आलम की रिपोर्ट

Related Articles

Video thumbnail
सीट स्कैनर: नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार तो सरायरंजन में विजय चौधरी के सामने क्या हैं चुनौतियां?
01:51:50
Video thumbnail
शहीद सिदो कान्हू जयंती, संथाल को सीएम हेमंत ने दिया 438 करोड़ की सौगात LIVE
37:40
Video thumbnail
क्रांति स्थल पंचकटिया में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते माननीय मुख्यमंत्री Hemant Soren | LIVE
28:16
Video thumbnail
रात 10 बजे की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Today News | News @22SCOPE Big News | (11-04-2025)
15:07
Video thumbnail
जयराम ने राज्यपाल से की मुलाकात फिर तत्काल निकल पड़े क्षेत्र, मुलाकात को ले क्यों लग रहे कयास
03:18
Video thumbnail
JSSC कैलेंडर 2025 के आने से आंदोलनरत अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत, जानिये डिटेल | News 22Scope |
07:37
Video thumbnail
खेल विभाग में सीधी नियुक्ति के नाम पर राज्य के कई लोगों से करोड़ों की ठगी, जानिए पूरा मामला..
06:27
Video thumbnail
कुड़मी समुदाय कर रहा ST सूची में लाने की मांग, राज्य सरकार ने डाली गेंद अब केंद्र के पाले में
03:49
Video thumbnail
मंत्री रामदास सोरेन ने कहा शिक्षकों के पदों को सरेंडर किया है शिक्षकों को नौकरी से बेदखल नहीं...
05:19
Video thumbnail
राँची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में तीन विमानों को बंद कर दिया गया, नई टाइम टेबल जारी...
03:02
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
460,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -