गलत तरीके से मुझे फंसाने का दिन में देख रहे सपना: सरयू राय

रांची: मंत्री बन्ना गुप्ता की ओर से अप्रैल में दर्ज कराई गई एफआईआर में अब विधायक सरयू राय पर केस ट्रू कर दिया गया है। उन पर गैरजमानतीय धारा 67A जोड़ दी गई है, पहले जमानतीय धारा लगाई गई थी. इस मामले मे सरयू राय ने गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुलिस ने अश्लील वीडियो चैट के फॉरेन्सिक जांच के लिए कोर्ट में आवेदन दिया तो उसकी जांच रिपोर्ट आए बिना केस मुझ पर कैसे ट्रू हो गया और गैर जमानतीय धारा लगा दी गईं।

सरयू राय ने यह भी पूछा कि क्या जमशेदपुर पुलिस उन सभी को आरोपी बनाएगी जिन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर किया या कमेंट किया है। उन्होंने कहा कि वे 15वें व्यक्ति थे जिन्होंने इसे रीपोस्ट किया और इसका उनके साथ साजिशन मामला बनाया गया है।

सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई न करने पर आपत्ति जताई और कहा कि यदि सीएम ऐसे लोगों को बचाएंगे तो इस सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो जाए।

उन्होंने रघुवर दास का नाम लिए बगैर मंत्री बन्ना और उनके बीच के सांठगांठ का जिक्र किया और तंज कसा कि जमशेदपुर में एनडीए और इंडिया गुट एक ही है और दोनों को उनसे ही समस्या है।

पत्रकार अनवर पर हमले और अन्य मुद्दों को लेकर सरयू राय ने जमशेदपुर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिला भगवान भरोसे चल रहा है और कई आईएसपी का ट्रांसफर हुआ है।

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...