स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक सरयू राय के खिलाफ दायर किया शिकायतवाद, ये है पूरा मामला

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के जिला न्यायालय में

पूर्व मंत्री एवं विधायक सरयू राय के खिलाफ शिकायतवाद दायर किया है.

इस बात की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री के प्रेस सलाहकार सह पीए संजय ठाकुर ने

बताया कि विधायक सरयू राय को एक कानूनी नोटिस भेजा गया था,

जिसमें उनके द्वारा लगाये गये आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री से माफी मांगने की बात कही गई थी.

नोटिस में कहा गया था कि नोटिस मिलने के तीन दिनों के अंदर सरयू राय,

मंत्री बन्ना गुप्ता से माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा.

संजय ठाकुर ने बताया कि सत्यमेव जयते, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, गलत भ्रामक और बेनुनियाद आरोप के खिलाफ आज मंत्री बन्ना गुप्ता ने शिकायत दर्ज करवाया है. अब जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. कोर्ट में मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानहानि के तहत आपराधिक मुकदमा आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत मुकदमा दायर की है.

कोई वित्तीय अनियमितता नहीं हुई

गौरतलब है कि प्रोत्साहन राशि में कथित अनियमितता को लेकर सरयू राय ने मंत्री बन्ना गुप्ता पर आरोप लगाए थे, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर स्पष्ट किया था कि इस मामले मे कोई वित्तीय अनियमितता नहीं हुई है और पूरे मामले मे नियमानुसार कार्रवाई की गई है.

इस मामले में मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूरी प्रक्रिया प्रमाणित डोक्यामेंट्स के साथ प्रस्तुत किया था और स्थिति स्पष्ट की थी. साथ ही उन्होंने इस मामले के गंदी राजनीति होने के बाद स्वयं एवं मंत्री कोषांग के सभी कर्मियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को वापस करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दे दिया था.

Also Read : मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्टूडेंट्स को दिया अपना मोबाइल नंबर, कहा- कोई दिक्कत हो, एक मैसेज करो बाकी हम देख लेंगे

रिपोर्ट: मदन सिंह

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...