पटना : पिछले कई वर्षों से पटना जंक्शन से लेकर जीपीओ गोलंबर तक फुटपाथ पर दुकान लगाया जा रहा था। जिसको लेकर नगर आयुक्त की तरफ से फैसला उठाया गया कि राजधानी पटना को सौंदर्यीकरण के यहां से हटाया जाए। दरअसल, पटना जंक्शन के पास हजारों फुटपाथ दुकानदार आज धरना पर बैठ गए हैं। जिसका समर्थन देने माले विधायक महबूब आलम के साथ कांग्रेस के नेता और जदयू के नेता भी पहुंचे हैं। बता दें कि भारी संख्या में फुटपाथ दुनकानदार धरने पर बैठे हैं।
विवेक रंजन की रिपोर्ट







