मोराबादी के फुटपाथ दुकानदार पहुंचे रांची नगर निगम, आए दिन दुकानों को हटाने का लगाया आरोप

रांची : रांची नगर निगम अक्सर अपनी वर्क कल्चर और कार्यशैली की वजह से सुर्खियों में बना रहता है. आज नगर निगम के मुख्य गेट के सामने बड़ी संख्या में फुटपाथ दुकानदार बैठे हुए हैं. मोराबादी के फुटपाथ दुकानदार बुधवार को रांची नगर निगम पहुंचे. दुकानदारों ने इंफोर्समेंट टीम पर आए दिन दुकानों को हटाने का आरोप लगाया है. फुटपाथ दुकानदारों ने नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे हैं, फिलहाल इनकी मुलाकात नगर आयुक्त से नहीं हो पायी है. दुकानदारों ने इंफोर्समेंट टीम पर परेशान किए जाने का आरोप लगाया है.

न्यूज 22 स्कोप से बातचीत करते हुए दुकानदारों ने इंफोर्समेंट टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि आये दिन दुकानों पर आकर बिना कुछ बताये कुर्सी, टेबल और अन्य सामान उठा लेता है. इनसे जब पूछा गया कि क्या आपलोगों को कोई नोटिस भी दिया जाता है तो दुकानदार ने कहा कि बिना कुछ बताए और बिना नोटिस के टेबल, कुर्सी उठा लेता है. टीम के द्वारा कोई समय सीमा भी निर्धारित नहीं किया गया है. किसी भी समय आकर दुकानों को बंद कर देता है. किसी पर अभी तक फाइन नहीं लगाया है, लेकिन परेशान जरूर करता है. अभी कुछ दिनों से हमलोगों को परेशान किया जा रहा है, पहले ऐसी स्थिति नहीं थी. अगर ऐसे ही दुकानें बंद कर दी जाएंगी तो हमलोग क्या खाएंगे. हमलोगों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

रिपोर्ट : शाहनवाज

आज से कारोबार शुरू करनेवाले थे दुकानदार लेकिन हाथ से निकल गया मोरहाबादी मैदान

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...